Haryana

जींद: दस साल से भाजपा सरकार ने हरियाणा का चौतरफा शोषण किया : सुरजेवाला

रैली को संबोधित करते सुरजेवाला

जींद , 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का ही नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। आम नागरिक की रोजी रोटी बचाने का चुनाव है, बेरोजगारी पर काबू पाने का चुनाव है। गृहणियों पर पड़ रही महंगाई की मार से छुटकारा पाने का चुनाव है। महंगाई के कारण रोजी रोटी का निवाला छीन चुका है। देश का युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। प्रदेश के लाखों युवा कच्ची नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। यह चुनाव खेतीए मजदूरी और आढत बचाने का चुनाव है।

सुरजेवाला रविवार को नरवाना शहर की कपास मंडी में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में लोगों का जीना दुभर कर दिया। बेरोजगारों के साथ निरंतर मजाक होता रहा। पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं की जिंदगी बर्बाद की दी। प्रदेश में 47 बार पेपर लीक हुए हैं। भाजपा सरकार फार्म भरवाने के नाम पर एक हजार करोड रुपये इक_े कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा का डीएनए किसान व मजदूर विरोधी रहा है।भाजपा की तानाशाही सरकार ने देश व प्रदेश के किसानों व मजदूरों की पीठ मे छुरा घोंपने का काम किया है। भाजपा सरकार ने अगली फसल व अगली नस्ल को बर्बाद करने का काम किया है। तीन काले कानून बनाकर भाजपा ने खेती को अडानी समेत तीन लोगों को बेचने का प्रयास किया। बडे संघर्ष से किसानों ने तीन काले कानून वापस करवाए। सुरजेवाला ने कहा कि टिकट मांगना सबका हक है लेकिन जब पार्टी टिकट घोषित कर दे तो सभी ने कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना है।

इस इलाके समेत पूरे हरियाणा की तकदीर बदलने का समय आ गया है : बीरेंद्र सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह भाजपा को अच्छी तरह जान चुके हैं। भाजपा समाज के लिए ही नही यह तो देश के लिए ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीस वर्ष के बाद किसान और कमेरा वर्ग एक साथ आया है। जिससे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से रोशनी आएगी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा भाई से भाई को तो कभी धर्म के नाम पर तो कभी जातपात के नाम पर नफरत फैलाती है। यह चुनाव एक साथ जुटकर कांग्रेस लड़ रही है। लीडर का हारने पर कुछ नहीं बिगडता। नुकसान इलाकों का होता है। रणदीपसिंह सुरजेवाला, सांसद कुमारी शैलजा और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह इस इलाके का भला करना चाहते हैं। परिवर्तन रैली में बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूपसिंह, मनजीत सिंह, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, पूर्व प्रत्याशी विद्यारानी दनौदा, जियालाल गोयल, कैलाश सिंगला, भारतभूषण गर्ग सहित अनेक कांग्रेस नेता शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top