Punjab

ड्रोन हमले में घायल झारखंड के युवक की अस्पताल से छुट्टी

भारत – पाकिस्तान सीमा से चला हुआ मोर्टार सेल बरामद

चंडीगढ़, 12 मई (Udaipur Kiran) । भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान जालंधर में गांव कंगनीवाल में एक ड्रोन गिरने से घायल युवक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह युवक झारखंड का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता है।

झारखंड के पलामू का रहने वाला सिकंदर जालंधर के कंगनीवाल में मजदूरी करता है। घटना के वक्त वह घर के आंगन में सो रहा था। इस दौरान 9 व 10 मई की रात करीब डेढ़ बजे एक ड्रोन उसके घर के अंदर आकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे में घर के अंदर खड़ी दो कारें और घर को भी काफी नुकसान पहुंचा था। घायल युवक काे

अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस और सेना की टीमों ने उसके परिवारों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली थी। आज इस

युवक काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इसी बीच आज बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान सीमा से सटे फाजिल्का सेक्टर के एक गांव से एक मोर्टार सेल बरामद किया है। सूचना मिलते ही सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि मोर्टार सेल एक्सपायर डेट का था। फाजिल्का सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके के गांव मुठियावाली में बम मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस तथा सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव के पास सेमनाला (नहर) के पास मिट्टी से मोर्टार सेल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि जांच दौरान सामने आया है कि यह एक मोर्टार सेल चल चुका है। इससे कोई खतरा नहीं है। इसमें जंग लगी हुई और वह काफी पुराना है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top