


रामगढ़, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) । बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 11 ट्रांसजेंडर भी हैं, जो मतदाता सूची में शामिल हैं। बुधवार को वह भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लिया। ट्रांसजेंडर ने इस दौरान अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें देश का नागरिक होने का गौरव दिया है। आज वह भी अपने पसंद के उम्मीदवार का चुनाव कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्हें समाज की कई कुरीतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनका भविष्य भी स्वर्णिम हो सकता है।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
