
लखनऊ, 30 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का गठन कर दिया गया। जिसमें झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। श्याम बिहारी झांसी में नन्दनपुरा के लहर गिर्द के रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग में दो उपाध्यक्ष क्रमश: जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह और महेश कुमार शुक्ल को बनाया है। इसके साथ ही तीन सदस्यों को भी गौ सेवा आयोग में शामिल किया गया है। इनमें दीपक गोयल, राजेश सिंह सेंगर एवं रमाकांत उपाध्याय को शामिल किया गया है।
बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह कुशीनगर के रहने वाले हैं, तो महेश शुक्ल बस्ती जनपद के निवासी हैं। वहीं सदस्यों में दीपक गोयल मुरादाबाद जनपद, राजेश सेंगर महोबा जनपद एवं रमाकांत उपाध्याय फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। गौ सेवा आयोग के गठन के बाद पहली बैठक की घोषणा अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
