
झज्जर, 31 मार्च (Udaipur Kiran) । पूर्व सेवा प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग की मां ईशरी देवी का रविवार को दिल्ली स्थित रिसर्च एंड रेफरल (आरआर) हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बेरी के पास पैतृक गांव बिसाहन में किया गया।
झज्जर के गांव बिसाहन के मूल निवासी पूर्व सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग की मां ईशरी देवी की आयु 96 साल थी। वह कई दिन से अधिक आयु की कारण होने वाली बीमारियों से परेशान थी। इसलिए जनरल सुहाग और अन्य परिजनों ने उनको कुछ दिन पहले आरआर हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कर दिया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव बिसाहन लाया गया और पूर्ण सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई इस अवसर पर जनरल दलबीर सुहाग सहित ईशरी देवी के सभी बेटे मौजूद रहे। कई वर्तमान और पूर्व सेना अधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने जनरल सुहाग की मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव के लोगों ने कहा कि ईशरी देवी जैसी मां गर्व करने लायक होती हैं कि उन्होंने दलबीर सिंह सुहाग जैसे महान व्यक्तित्व को जन्म दिया। दलबीर सिंह सुहाग का जन्म हरियाणा के झज्जर में पड़ते गांव बिसाहन में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई यहीं से हुई। सेना में भर्ती होने के बाद और जनरल के पद तक पहुंचने के बाद दलबीर सिंह सुहाग दिल्ली में ही रहने लगे। उनकी मां ईशरी देवी छोटे बेटे के साथ पैतृक गांव वाले घर में ही रहती थी।
—————
(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज
