Haryana

झज्जर: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, कई कर्मचारी मिले नदारद

बहादुरगढ़ की एक फुटवियर फैक्टरी में काम करते श्रमिक।

-श्रम विभाग कार्यालय में लंबित मिली 205 फाइलें

झज्जर, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा शुक्रवार को बहादुरगढ़ स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान दो कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। साथ ही अलग-अलग मामलों की 205 फाइलें लंबित पाई गई। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। गैर हाजिर दोनों कर्मचारियों ाके नोटिस देकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

सीएम फ्लाइंग के अधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में एक टीम एसआई सहदेव आदि के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 10 बजे श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंची और छापामार कार्रवाई शुरू की। करीब ढाई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान विभाग के कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों की हाजिरी ली गई और फाइलों की भी जांच की गई। साथ ही श्रम विभाग में आने वाली शिकायतों व यहां की अदालत में आने वाले केसों के बारे में पूरी छानबीन की गई। हाजिरी रजिस्टर की जांच के बाद पाया कि बहादुरगढ़ कार्यालय में कुल 11 अधिकारी व कर्मचारी हैं। इनमें आठ हाजिर मिले और एक छुट्टी पर मिला। दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसकी रिपोर्ट बनाकर तुरंत उच्चाधिकारियों को भेजी गई। दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही कामगारों से संबंधित शिकायतों की भी जांच की गई।

कामगारों के साथ-साथ उनके परिवार के कल्याण को लेकर चलाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की भी सीएम फ्लाइंग ने जानकारी ली। कामबारों के लिए औजारों की खरीद से संबंधित रिकार्ड की भी जांच की गई। जांच के दौरान पाया कि श्रमिकों से संबंधित 392 शिकायत आई थीं। 292 का समझौता हो गया। 52 शिकायतों में क्लेम केस का सुझाव दिया गया है। 47 शिकातयें अब तक लंबित हैं। कोर्ट में इनकी तारीख लग रही है। लेबर कोर्ट में वेतन अदायगी के 110 केस दर्ज हुए। 35 का निपटारा हो गया। 75 केस अब भी लंबित हैं। ग्रेच्युटी के 74 केस थे। 40 का निपटारा हो गया। 34 केस अब भी लंबित हैं। श्रमिक मुआवजा अधिनियम के तहत 76 केस थे। 27 का निपटारा हो गया। 49 अब लंबित मिले। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top