Haryana

सोनीपत: घर का ताला तोड़ लाखों के गहने  व नगदी चोरी 

सांकेतिक फोटो

सोनीपत, 26 जनवरी (Udaipur Kiran) । सोनीपत

के गांव पिनाना में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गया था। तीन दिन बाद वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। चोर हजारों का नगदी और लाखों के सोने के आभूषण चोरी

करके ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

कर छानबीन शुरू की है।

जोगिंद्र

ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 23 जनवरी की रात उनकी पत्नी ज्योति की तबीयत

खराब हो गई थी। जिसका उपचार करने के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जब

25 जनवरी को दोपहर वह अस्पताल से अपने घर आया तो मुख्य गेट का ताला बंद है। घर के अंदर

कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर में अलमारी, संदूक और बिस्तर के कपड़े बिखरे हुए थे।

सामान को चेक किया तो पता चला कि चोरों ने एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और

80 हजार रुपये चुरा लिए हैं। ढ़ाई तोले सोने के आभूषण लेकर कर गए हैं और जिनकी कीमत

लगभग 2 लाख के आसपास है। पुलिस से आसपास के सीसीटीवी भी चेक करने का प्रयास कर रही

है। मोहाना

थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया मोहाना थाने में मामला दर्ज किया गया

है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज

खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top