Haryana

हरियाणा में संगठन का विस्तार करेगी जनता पार्टी: चतुर्वेदी

नवनीत चतुर्वेदी चंडीगढ़ में पत्रकाराें से बातचीत करते हुए

चंडीगढ़, 9 जून (Udaipur Kiran) । जनता पार्टी (जपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने कहा है कि 80 के दशक में हरियाणा में अपनी सरकार बनने वाली जनता पार्टी का अब फिर से हरियाणा में विस्तार किया जाएगा। इमरजेंसी लगाई तो जेपी आंदोलन से इस पार्टी का जन्म हुआ। इसके पुरोधा जय प्रकाश नारायण थे।

जपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जब देश में इमरजेंसी लगाई तो जेपी आंदोलन से इस पार्टी का जन्म हुआ। इसके पुरोधा थे जय प्रकाश नारायण। इमरजेंसी के बाद पूरे देश में जनता पार्टी की सरकार बनी। 22 राज्यों में जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ। इमरजेंसी के बाद हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय ताऊ देवीलाल ने जनता पार्टी से ही अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। इसके बाद स्वर्गीय भजन लाल ने हरियाणा में जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार भी बनाई। इसके बाद राजनीतिक कारणों के चलते पार्टी की सक्रियता समाप्त हो गई।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में संगठन की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब हरियाणा में फिर से पुरानी विचारधारा वाले लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां जनता पार्टी की विचारधारा वाले लोग आज भी मौजूद हैं। उन्हें एकजुट करने के लिए वह तथा अन्य नेता प्रदेश के सभी 22 जिलों का दौरा करेंगे। इसके बाद राज्य में नए सिरे से संगठन का गठन किया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उसके बाद जिलों में संगठन के पदाधिकारी नियुक्त होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top