
गुवाहाटी, 07 मार्च (Udaipur Kiran) । असम प्रदेश कांग्रेस ने ‘सोताले सोताले (आंगन-आंगन) कांग्रेस’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से जनजागरण सम्मेलन यात्रा की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के नेतृत्व में यह अभियान आज धेमाजी जिले के सिसिबोर्गांव में दोपहर दो बजे से शुरू हुआ।
इसी तरह, 8 मार्च को बिश्वनाथ जिले के मंडल अध्यक्षों के साथ यह कार्यक्रम गहपुर में आयोजित किया जाएगा। जबकि, 9 मार्च को शोणितपुर जिले के मंडल अध्यक्षों के साथ बालीपारा में इसका आयोजन होगा।
इन सभी सभाओं में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा की उपस्थिति रहेगी।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
