Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर राजभवन ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश दिवस मनाया

जम्मू 26 जनवरी (Udaipur Kiran) । राजभवन जम्मू कश्मीर ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश दिवस मनाया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपराज्यपाल ने कहा आने वाले वर्षों में दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश समृद्ध होता रहे और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। मैं सभी के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करता हूं। इस दिन दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव बनाया गया था।

(Udaipur Kiran) / मोनिका रानी

Most Popular

To Top