Madhya Pradesh

जबलपुर : श्री राम पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी केरल से भारी सुरक्षा में लाया गया

जबलपुर : श्री राम पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी केरल से भारी सुरक्षा में लाया गया

जबलपुर, 6 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले जॉय स्कूल संचालक अखिलेश मेबन को भारी सुरक्षा के बीच केरल से जबलपुर रविवार की दोपहर लाया गया। अखिलेश मेबन को पुलिस कंट्रोल रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर बने रहे।

जानकारी में पता चला कि अखिलेश जबलपुर से फरार होकर बांधवगढ़ रिसॉर्ट में छिपा हुआ था। इसके बाद जब पुलिस टीम बांधवगढ़ पहुंची तब वह वहाँ से केरल भाग गया था।

उल्लेखनीय है कि भगवान श्रीराम और हिंदुओं को लेकर जॉय स्कूल के मालिक अखिलेश मेबन ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाया था। जिसके बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए थे। मेबन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था। संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। विजय नगर थाने में मेबन के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोच्चि एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। विधिवत ट्रांजिट रिमांड लेकर यहां लाया गया है। जल्द न्यायालय में पेश कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश मेबन इससे पहले भी स्कूल फीस वृद्धि मामले में चर्चित रहा है। खुद पर लगे आरोपों पर मेबन ने कहा कि उसका मोबाइल हैक हो गया था।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top