Madhya Pradesh

जबलपुर : संगठित किसान शक्ति ही किसान की सारी समस्या का हल है- भारतीय किसान संघ

संगठित किसान शक्ति ही किसान की सारी समस्या का हल है- भारतीय किसान संघ

जबलपुर, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय किसान संघ पाटन तहसील के द्वारा गुरुवार को पवई धाम में भारत माता पूजन व कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सबसे पहले अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि 2024 भारतीय किसान संघ का सदस्यता वर्ष था। जिसमें संगठन विस्तार का कार्य संपूर्ण देश में एक अभियान के तहत किया गया। वर्तमान में संपूर्ण देश में साठ लाख की सदस्यता के साथ भारतीय किसान संघ सर्वाधिक सदस्यता वाला किसान संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि ताकतवर संगठित किसान शक्ति ही किसानों की सारी समस्याओं का हल है। प्रदेश उपाध्यक्ष ओम नारायण पचौरी ने भी किसानों को संबोधित करते हुए किसान संघ के कार्यों व आगामी कार्ययोजना से किसानों को अवगत कराया।

संपूर्ण देश में ग्राम समिति से लेकर प्रांत तक के निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन गुजरात के पालनपुर में आगामी 21 फ़रवरी से 23 फरवरी तक किया गया है। जिसमें देश भर के 650 से अधिक जिलों के भारतीय किसान संघ के चार हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होकर अखिल भारतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन करेंगें।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top