
भोपाल, 15 मई (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को जबलपुर प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय के नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे हाईटेक बनाने के लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना के प्रयासों की प्रशंसा की।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा के साथ राजस्व अभिलेखागार के अवलोकन के दौरान सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, विधायकगण अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह व संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, रत्नेश सोनकर और राजकुमार पटेल भी मौजूद थे।
(Udaipur Kiran) तोमर
