Madhya Pradesh

जबलपुरः नगर-निगम घेराव कार्यक्रम में सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, भ्रष्टाचार के लगाए आराेप

Jabalpur Municipal Corporation gherao program

भोपाल, 24 सितंबर (Udaipur Kiran) । जबलपुर में मंगलवार काे कांग्रेस द्वारा आयोजित नगर-निगम घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत दिग्गज नेता शामिल हुये। जहां नेताओं ने जबलपुर में नगर-निगम, बिजली और अन्य विभागों द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार, नगर निगम के अधिकारियों को घेरते हुये उन्हें कटघरे में खड़ा किया।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आराेप लगाते हुए कहा कि जबलपुर नगर निगम में बिना कमीशन लिये कोई काम नहीं होता, वहीं बिजली विभाग में भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बड़े-बड़े बिजली के बिल थमाये जा रहे हैं और इस भ्रष्टाचार से भाजपा नेताओं, मंत्रियों के बड़े-बड़े बंगले, फाम हाउस बन रहे हैं, बड़ी-बड़ी गाड़ियां और शान-ए-शौकत के साधन जुटाये जा रहे हैं। पटवारी ने कहा कि हमारे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब जनता की आवाज सदन में उठाते हैं, जातिगत जनगणना की बात करते हैं, महिलाओं, युवाओं, किसानों के लिए न्याय की बात करते हैं तो भाजपा नेताओं द्वारा उनके बारे में अनर्गल प्रलाप करते हुये उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। आम आदमी से लेेकर कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों तक से पैसा वसूली की जा रही है।

जीतू पटवारी ने कहा कि जबलपुर नगर निगम में व्याप्त अनिमितताओ एव बिजली विभाग की लूट के खिलाफ कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में दिखाई दे रहा यह उमड़ता हुआ जनसैलाब स्पष्ट संकेत दे रहा है कि जबलपुर में भ्रष्टाचार किस हद तक पहुँच चुका है। यहीं हालत पूरे प्रदेश में व्याप्त हैं और कांग्रेस अब चुप बैठने वाली नहीं है।

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज नहीं सुनना चाहती, बड़े-बड़े वादे किये थे चुनाव में, महिलाओं को 3 हजार देंगे, अभी सागर में जब मुख्यमंत्री गए थे तो कहा 5 हजार रुपये दूंगा। मुख्यमंत्री जब भी चुनाव आते हैं तो आप वोटों की बोली लगाने लगने लगते हैं। आपसे कहना चाहता हूं कि यदि आप महिलाओं का सम्मान यदि करना चाहते हैं तो आपने जो 3 हजार का वादा किया था पहले उसे पूरा कीजिए। राहुल गांधी महिलाओं, युवाओं, किसानों की बात करते हैं, अदानी पर आरोप लगाते हैं उनकी कंपनियों पर आरोप लगाते हैं लेकिन मोदी जी चुप रहते हैं, उस पर मोदी जी चुप क्यों है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी अपने मुद्दों से हटकर बात करती है, लोकसभा चुनाव में अयोध्या से गायब हो गई। कांग्रेस पार्टी और आम जनता ने समझा की देश संविधान से चलता है।

उमंग सिंघार ने कहा कि जबलपुर में महापौर हो, चाहे कमिश्नर हो 60 प्रतिशत कमीशन लेते हैं, तो जबलपुर का विकास कैसे होगा? जब मनमोहन की सरकार थी तो 1919 करोड रुपए आए जबलपुर के विकास के लिए लेकिन आज पूरे जबलपुर को खोखला कर दिया। जबलपुर के विकास के नाम पर जिस प्रकार से घोटाले हुए, नगर निगम में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार हो रहा है जबलपुर की जनता सब देख रहीं है। और इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी जबलपुर की जनता के साथ खड़ी हुई है। धरना-प्रदर्शन, आमसभा में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक ओमकार मरकाम, विधायक आरिफ़ मसूद, तरुण भनोट, जिला अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष, मण्डलम सेक्टर के अध्यक्ष, कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय नेतागण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top