
जबलपुर, 9 नवंबर (Udaipur Kiran) । शहर में इन दिनों नशे का कारोबार बहुत फल फूल रहा है। युवा पीढ़ी को नशे की आग में झोंकने वाले गली-गली में अपने पैर पसार चुके हैं। इन्हीं में से एक आरोपित और नशे के सौदागर महेश साहू को शनिवार को खिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपित के पास से 18 हजार के नाीले इंजेक्शन भी बरामद किये गए हैं। पुलिस को आरोपी के संबंध में कई दिनों से जानकारी दी। लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही वह भाग निकलता था। कई दिनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।
आरोपित के संबंध में कहा जा रहा है कि वह शहर में नशेडिय़ों को नशे की सामग्री उपलब्ध करवाता है। जिसके लिए वह नशेडिय़ों से मनमानी रकम भी वसूला करता था। बीती रात पुलिस ने आरोपी को दबोचा जिसके पास से 18 हजार नशीले इंजेक्शन मिले जिनकी कीमत 11 लाख रूपये बताई जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक
