Uttar Pradesh

राष्ट्र विकास में सम्पूर्ण योगदान देना हमारा कर्तव्य होना चाहिए : गीतांजलि

सदस्यता कार्यशाला

प्रयागराज, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । संगठन शक्ति व समन्वय से 2030 तक हम विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। कार्यकर्ता को जोड़ना मात्र हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि पार्टी की विचारधारा से जोड़कर राष्ट्र विकास में सम्पूर्ण योगदान देना हमारा कर्तव्य होना चाहिए।

उक्त विचार मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य व वार्ड सदस्यता प्रमुख महिला मोर्चा गीतांजलि ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से इस बार 2 करोड़ की सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसी अपेक्षा है कि हम इस लक्ष्य तक अवश्य पहुंचेंगे।

यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यालय भाजपा, लखनऊ में सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व प्रभारी महिला मोर्चा विजय बहादुर पाठक की अध्यक्षता में महिला मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कहा कि संगठन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कोई संगठन कितना प्रभावी है यह संगठन के सदस्यों की संख्या व कार्यशैली पर निर्भर करता है। महिलाओं की भागीदारी देश के विकास में व्यापक स्तर पर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को सुनिश्चित करना है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाएं जनता तक पहुंचे। इसके लिए संगठन के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व सुनिश्चित हो। जितना बड़ा परिवार होगा उतना अच्छा कार्य विभाजन होगा। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में स्वयं से पहले राष्ट्र सेवा की भावना होती है। कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।

महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने पॉवर प्रजेन्टेशन के माध्यम से आई हुई बहनों को सदस्यता अभियान के संदर्भ मे समझाया। प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिले की अध्यक्ष व संयोजक की तमाम बहनें कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top