Uttrakhand

भाजपा कैडर आधारित पार्टी, सत्ताजीवी कांग्रेस के लिए यह समझना असंभव: सुरेश जोशी

भाजपा

देहरादून, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव में प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि हम कैडर आधारित संगठन हैं जिसमे मंत्री, मुख्यमंत्री भी कार्यकर्ता की तरह ही कार्य करते हैं। सत्ताजीवी कांग्रेस के लिए यह सब समझना असंभव है।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों के आधार पर मैदान में उतरेंगे। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और जहां भी जिसकी जरूरत महसूस होती है वहां उसकी क्षमता का सदुपयोग किया जाता है। हमारे यहां मुख्यमंत्री, मंत्री विधायक सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और चुनावों में भी एक कार्यकर्ता के नाते उनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि उनके नेताओं के लिए यह सब प्रक्रिया समझना मुश्किल है, क्योंकि वे सत्ताजीवी पार्टी है और मंत्री विधायकों के चारों और घूमने वाला संगठन है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार न्यायालय के सभी निर्देशों का सम्मान करती है। इस पूरे मसले पर पार्टी का मत स्पष्ट है, यह पूरी तरह से सरकार का विषय है और हमें विश्वास है कि सरकार विधिक राय के अनुशार सही समय पर उचित निर्णय लेगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top