HimachalPradesh

सीयू में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन, ईशा बनी विजेता

विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए।

धर्मशाला, 17 मई (Udaipur Kiran) ।हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर “ऑपरेशन शक्ति क्विज़” प्रतियोगिता का आयोजन सप्तसिंधु परिसर–1 में किया गया। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से भारत के 1998 के पोखरण-2 परमाणु परीक्षण पर आधारित थी, जिसे “ऑपरेशन शक्ति” के नाम से जाना जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की परमाणु शक्ति, रक्षा रणनीति, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की नीति-निर्माण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में कुल 22 छात्रों ने भाग लिया और दो चरणों में संपन्न इस क्विज़ में छात्रों से ऐतिहासिक, वैज्ञानिक व रणनीतिक प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता में ईशा ने प्रथम स्थान, स्मिता ने द्वितीय स्थान, तथा आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. जगमीत बावा का मार्गदर्शन इस कार्यक्रम हेतु महत्वपूर्ण रहा| कार्यक्रम संयोजक डॉ. विमल कुमार कश्यप ने इस ऐतिहासिक परीक्षण की पृष्ठभूमि और भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन शक्ति” न केवल भारत की वैज्ञानिक शक्ति का प्रतीक था, बल्कि यह राष्ट्र की रणनीतिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक निर्णायक कदम भी था। जबकि प्रो. मृदुला शारदा और अराधना ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे| प्रो. शारदा ने ‘नो फर्स्ट यूज़ नीति’ पर चर्चा की| कार्यक्रम में विभागीय शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top