Sports

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराया

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मुंबई के खिलाड़ी फोटो-आईपीएल सोशल मीडिया एक्स

मुंबई, 27 अप्रैल (Udaipur Kiran) । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे टीम को 54 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में नंबर 2 पर पहुंच गई है। मुंबई के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक है। वहीं लखनऊ की टीम 10 मैचों में 5 में जीत और 5 हार के साथ नंबर 6 पर है। उसके 10 अंक है।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निकोलस पूरन भी 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर नहीं चले। वे चार रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने कुछ देर क्रीज पर समय बिताया। हालांकि उनकी पारी भी 12वें ओवर में थम गई। मार्श 24 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे डेविड मिलर ने आयुष बडोनी के साथ पारी को आगे बढ़ाया। बडोनी 35 रन और मिलर 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लखनऊ के बल्लेबाजों के एक के बाद विकेट गिरते रहा। पूरी टीम 20 में 161 रन ही बना सकी। अब्दुल समद 2, रवि बिश्नोई 13 रन, दिग्वेश राठी एक रन, आवेश खान खाता भी नहीं खोल पाए। प्रिंस यादव ने नाबाद 4 रन बनाए।

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए, विल जैक्स को दो और के बॉश को एक विकेट मिला।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने रियान रिक्लेटन और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 215 रन बनाए। लक्ष्य रखा है। रियान ने 32 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन और सूर्यकुमार ने 28 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इनके अलावा विल जैक्स ने 29, कॉर्बिन बॉश ने 20, रोहित शर्मा ने 12, तिलक वर्मा ने 6 और हार्दिक पांड्या ने 5 रन बनाए। नमन धीर 11 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।

लखनऊ के लिए मयंक यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए। प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top