Madhya Pradesh

इंदौरः सेना के जवान ने बैंककर्मी की पत्नी से किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला कांच का गिलास

फौजी संजय यादव को गिरफ्तार

इंदौर, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एबी रोड स्थित एक होटल में सेना में पदस्थ जवान ने एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया। शनिवार को पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित फौजी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपित संजय यादव असम में पदस्थ है, जबकि पीड़ित महिला एक बैंक अधिकारी की पत्नी है।

महिला थाने की सब इंस्पेक्टर रुपाली भदौरिया ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित महिला आरोपित से छूटकर रोते हुए थाने पहुंची थी। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी और दर्द से कराह रही थी। रात में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था और ब्लीडिंग भी हो रही थी। थाने में महिला ने अपने साथ गलत काम की शिकायत की और बताया कि आरोपित अभी होटल में ही मौजूद है, उसे गिरफ्तार कर लीजिए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संजय ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी वीडियो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। फौजी ने महिला को ब्लैकमेल कर होटल बुलाया था और दुष्कर्म के बाद उससे 40-50 हजार रुपये मांगे। महिला एटीएम से रुपये निकालने के लिए होटल से बाहर आई और और सीधे थाने पहुंची। आरोपी पूर्व में भी एक से डेढ़ लाख रुपये ले चुका है।

महिला ने बताया कि फौजी इटावा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और असम में पदस्थ है। एक साल पहले उसकी फौजी से पहचान एक कैंटीन में हुई थी, जहां एक कार्ड को लेकर उससे पूछताछ के बाद दोनों की पहचान हुई। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आरोपित फौजी ने कहा कि वह कभी-कभी मिलते थे, बाकी उनके बीच कुछ ऐसा नहीं हुआ।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top