Uttar Pradesh

इंडियन बैंक कर्मचारियों ने मांगाें काे लेकर किया प्रदर्शन

अंचल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते इंडियन बैंक इंप्लाइज यूनियन पदाधिकारी ।

मुरादाबाद, 21 अप्रैल (Udaipur Kiran) । इंडियन बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर मुरादाबाद के इंडियन बैंक कर्मचारियों ने सोमवार को अंचल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने 51 सूत्रीय मांग पत्र मंडलीय कार्यालय में उप महाप्रबंधक को सौंपा।

इंडियन बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव एसपी सिंह ने बताया कि पूरे देश में इंडियन बैंक के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में 25 अप्रैल को एक हड़ताल भी प्रस्तावित है। धरने में शामिल होने वालों में नवनीत कुमार, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष शुक्ला, तपेश कुमार, प्रेमपाल आदि शामिल रहे।

———–

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top