RAJASTHAN

भारत-अमेरिकी सेना के जवान जूनागढ़ देख हुए राेमांचित

भारत-अमेरिकी सेना के जवान जूनागढ़ देख हुए राेमांचित

बीकानेर, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में वर्तमान में चल रहे भारत अमेरिका सेना के जवानाें द्वारा संयुक्त युद्धाभ्यास के बीच रविवार काे बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले काे जवानाें ने निहारा। बड़ी संख्या में अमेरिकी जवानों के साथ भारतीय जवान भी यहां जूनागढ़ के इतिहास की जानकारी लेते नजर आए। इन जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ सेल्फी भी ली। आज अवकाश के तहत दोनों देशों के जवानों ने बीकानेर का भ्रमण किया। इस दौरान जूनागढ़ में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगाया। भारतीय सैनिक भी इनके साथ नजर आए। जूनागढ़ फ़ोर्ट को देख कर अमेरिकी जवान भी रोमांचित नजर आए। गाइड जब इन्हें जूनागढ़ की जानकारी दे रहे थे तो जवानों ने सवाल जवाब भी किए। इस दौरान राजपूत रेजीमेंट के सैनिकों और अधिकारियों ने भी अमेरिकी जवानों को राजस्थान के बारे में बताया। जूनागढ़ के बाहर बनी खाई को दिखाते हुए बताया कि किले की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा राजा महाराजाओं की ओर से तब उपयोग में लिए जाने वाले हथियारों के बारे में भी बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top