
जालौन, 20 मई (Udaipur Kiran) । जालौन के सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा का अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन, विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल, अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय महासचिव राजेश चन्द्र गुप्ता, शाखा अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश शर्मा, महिला संयोजिका निशा महेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आनंदी बाई बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद सभी ने राष्ट्र गीत वन्दे मातरम गाया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि शाखा अध्यक्ष महिला संयोजिका व अन्य अतिथियों को पट्टिका व माला पहनाकर एवं बैज अलंकरण कर भाविप छत्रसाल शाखा के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। तदुपरांत अधिष्ठापन अधिकारी द्वारा शाखा अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश शर्मा व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेयी अन्य पदाधिकारियों व नये सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया गया।
कार्यक्रम में नगर में यू पी बोर्ड में हाइस्कूल व इंटर में प्रथम द्वतीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों व सीबीएसई में हाइस्कूल व इंटर में प्रथम द्वतीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। आनंदी बाई विद्यालय की छत्राओं ने राष्ट्र पर मर मिटने वाले वीर सैनिकों पर एक नाटिका प्रस्तुत की।
नगर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में महंत श्री विजय राम दास व वाचस्पति मिश्रा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ सुरेश साहनी व डॉ श्याम प्रकाश श्रीवास्तव शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंजन लाल महेश्वरी को सम्मानित किया गया।
विक्रांत खण्डेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा विद्यालयों व मन्दिरों में लगवाये गए वाटर कूलरों की सराहना नगर में नहीं पूरे देश में हो रही है। देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें।
कार्यक्रम के अंत मे शाखा अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश शर्मा ने कहा हम चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेंगे। सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक हर्षवर्धन ने किया।
—————
(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा
