RAJASTHAN

भारत-मिस्र स्पेशल फोर्स अभ्यास साइक्लोन-III संपन्न

भारत-मिस्र स्पेशल फोर्स अभ्यास साइक्लोन-III संपन्न

जयपुर, 23 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन-III का समापन बीकानेर के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में 14 दिनों के गहन संयुक्त प्रशिक्षण के बाद रविवार काे हुआ।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार अभ्यास में दोनों देशों ने अपनी युद्ध शक्ति और प्रभुत्व का प्रदर्शन किया। अभ्यास ने दोनों देशों के विशेष बलों को आतंकवाद विरोधी अभियानों, युद्ध चिकित्सा कौशल, विध्वंस कौशल और विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन (एसएचबीओ) में संयुक्त वातावरण में प्रशिक्षण लेने का अवसर प्रदान किया। अभ्यास तीन चरणों में आयोजित किया गया था। पहले चरण में सैन्य प्रदर्शन और सामरिक बातचीत शामिल थी, दूसरे चरण में आईईडी/सीआईईडी, फास्ट रोपिंग, युद्ध प्राथमिक चिकित्सा और तीसरे चरण में छापे और बंधक बचाव परिदृश्यों के संचालन पर आधारित संयुक्त सामरिक अभ्यास शामिल था। अभ्यास की पूरी अवधि के दौरान, भारतीय विशेष बलों ने पेशेवर आचरण, सामरिक कौशल और सैन्य अनुशासन के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित किया, जिसकी मिस्र की सेना द्वारा सराहना और प्रशंसा की गई।

अभ्यास के दौरान प्राप्त मानकों के संदर्भ में, दोनों टुकड़ियों ने अभ्यास के समापन पर संतोष व्यक्त किया। यह अभ्यास भारत और मिस्र के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन में एक मील का पत्थर था और इसने रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने की दिशा में दोनों देशों की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top