Haryana

हिसार : हिन्दू नववर्ष महोत्सव के लिए राजस्थान से मंगवाई भगवा ध्वजाओं का किया लोकार्पण

हिन्दू नववर्ष महोत्सव के लिए भगवा ध्वजाओं का लोकार्पण करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

हिन्दू नववर्ष महोत्सव के लिए भगवा ध्वजाओं का लोकार्पण, नए कार्यालय का किया

उद्घाटन

हिसार, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । हिन्दू नववर्ष महोत्सव की तैयारियां पूरे उत्साह

के साथ चल रही हैं। श्री प्रभुभक्त संकीर्तन मंडल द्वारा 29 मार्च को आयोजित किए जाने

वाले इस महोत्सव के लिए राजस्थान से विशेष रूप से हिन्दुत्व की प्रतीक भगवा ध्वजाएं

मंगवाई गई हैं। इन ध्वजाओं का पूरे विधि-विधान से लोकार्पण किया गया। इस दौरान महोत्सव

के लिए नई अनाज मंडी में स्थापित किए गए नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर श्री प्रभुभक्त संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष दीपक कुमार, संयोजक अशोक

तिलकधारी व विहिप प्रतिनिधि ममता सोनी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं मातृशक्ति

उपस्थित रही। श्री प्रभुभक्त संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बुधवार को लोकार्पण

समारोह के दौरान बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हिन्दू नववर्ष महोत्सव पूरे धूमधाम

से मनाया जाएगा। हिसार की नई अनाज मंडी में स्थापित श्री सत्यनारायण शिव मंदिर के सामने

विशाल शेड के नीचे 29 मार्च को इस महोत्सव का आयोजन होगा और इसमें विभिन्न क्षेत्रों

से हजारों लोग हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे हिन्दू नववर्ष महोत्सव की शुरुआत पूरे विधि-विधान

व मंत्रोच्चारण के साथ होगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विश्व हिन्दू परिषद मुख्य

सहयोगी की भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मनीष प्रजापति,उमेश राजपाल, सुषमा, अनिता व पूनम सहित काफी संख्या

में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दू नववर्ष महोत्सव में कई क्षेत्र रहेंगे आकर्षण का केंद्र

नई अनाज मंडी 29 मार्च को आयोजित होने वाले हिन्दू नववर्ष महोत्सव के दौरान

पूरा पंडाल हिन्दुत्व की प्रतीक भगवा ध्वजाओं से सुसज्जित होगा। महोत्सव से जुड़ी मातृशक्ति

के लिए बनारस से विशेष रूप से साड़ी मंगवाई गई है। इसलिए सभी माताएं-बहनें एक ही परिधान

में दिखाई देंगी। हिन्दू नववर्ष सेल्फी प्वाइंट, पान व चूरमे का प्रसाद विशेष आकर्षण

का केंद्र रहेंगे। भजनों की अमृतवर्षा व भक्ति जागरण से राष्ट्र जागरण होगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top