Bihar

विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन

संबोधित करते गिरिराज सिंह

भागलपुर, 12 जून (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार का उद्घाटन गुरुवार को भागलपुर जिला कार्यालय पर केंद्रीय कपड़ा गिरिराज सिंह द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट जयराम विप्लव, क्षेत्रीय प्रभारी अनिल ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह, अभय वर्मन, कार्यक्रम मीडिया अभय घोष सोनू, मंच संचालन मुरारी पासवान, नितेश सिंह, आलोक सिंह बंटू, समाजसेवी दीपक साह, प्रभारी प्राणिक वाजपेई, आलोक आनंद, रजनीश साह, चंदन चंद्राकर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत के ‘अमृतकाल’ की विकास यात्रा को रेखांकित करती है, जिसमें गरीब कल्याण, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

प्रदर्शनी में रक्षा, डिजिटल इंडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी योजनाओं को दृश्य और तकनीकी माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top