Jammu & Kashmir

अदिति सेवा प्रतिष्ठान के स्वर्गीय संगीता फाटक कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

जम्मू 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । अदिति सेवा प्रतिष्ठान के स्वर्गीय संगीता फाटक कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन विजया भारती सयानी चेयरपर्सन नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ऑफ़ इंडिया के करकमलों द्वारा भारतीय विद्या मंदिर मुख्य बाजार पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के पास उधमपुर में हुआ। उद्घाटन के लिए उनके साथ डीजी एनएचआरसी अजय भटनागर जी उपस्थित थे। इस अवसर पर विजय भारती सयानी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो जॉब करने वाले नहीं, जॉब देने वाले बढ़ने चाहिए और ऐसे कौशल विकास केंद्र समाज के लिए हर तबके के लिए बनना आवश्यक हैं।

उद्घाटन के लिए भारतीय शिक्षा समिति के पूर्व संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, राष्ट्र सेविका समिति की पंकजा दीदी तथा उधमपुर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रदीप ने भारत की गरिमा में इतिहास का परिचय दिया और ऐसे और केंद्र शुरू होने की आवश्यकता बताई। प्रमुख वक्ता सुनीता ने अपने भाषण में कुटुंब प्रबोधन, कुटुंब व्यवस्था की आवश्यकता और समाज को एकत्रित आकर ऐसे उपक्रम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में मुंबई से हम ट्रस्ट की तरफ से ट्रस्टी और अन्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा वात्सल्य ट्रस्ट मुंबई जिनके सहयोग से यह केंद्र चलाया जाएगा उनके सदस्य शरद जाधव उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रस्तावित अदिति सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्षा दीपाली शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन संगीता नशिराबादकर ने किया और कार्यक्रम का सूत्र संचालन भारतीय शिक्षा समिति विद्यालय की प्रधानाचार्य रोहिनिका महाजन ने किया। उद्घाटन फिलहाल कंप्यूटर सेंटर का हुआ जिसमें 3 महीने के कोर्सेज चलाए जाएंगे। कोर्स करने के बाद स्किल इंडिया का सर्टिफिकेट मिलेगा। जो आगे चलकर लोगों को नौकरी में या अन्य कारण के लिए उपयुक्त हो जाएगा। बाद में इस कौशल विकास केंद्र से महिलाओं के लिए अलग.अलग ट्रेनिंग सेंटर चलाए जाएंगे। इसमें एडमिशन लेने के लिए श्री प्रताप सिंग से सभी उधमपुर वासी संपर्क कर सकते हैं। उनके नंबर 70066 33727 और 6006056639 है।

(Udaipur Kiran) / मोनिका रानी

Most Popular

To Top