RAJASTHAN

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का लोकार्पण

governer

-संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी: राज्यपाल

जोधपुर, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क का शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोकार्पण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौजूद रहे।

इस माैके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि संविधान की जानकारी सभी को होनी चाहिए इसलिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालयाें में संविधान पार्क बनवाए। संविधान की मूल प्रति के आधार पर उन्होंने सबसे पहले राजभवन में संविधान पार्क बनवाया। जिसे देखने के लिए अच्छी संख्या में लोग आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसलिए विश्वविद्यालय में भी संविधान पार्क बनवाए गए हैं। लगभग सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बन गए हैं। पूरे भारत में सबसे पहले पहल राजस्थान में की गई। सभी विश्वविद्यालय में, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जब भी वो जाते हैं तो संविधान की मूल उद्देशिका और कर्तव्यों का पाठ कराया जाता है, जिससे लोगों को संविधान के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में पूरे भारत की संस्कृति समाहित है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / सतीश / संदीप माथुर

Most Popular

To Top