
रांची, 22 मई (Udaipur Kiran) । प्रभात प्रकाशन के तत्वावधान में हिन्दी साहित्य भारती, झारखंड के प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार रचित और प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली की ओर से प्रकाशित पुस्तक गोदान (काव्य रूपांतरण) का लोकार्पण 24 मई को किया जाएगा।
पुस्तक का लोकार्पण पद्मश्री बलबीर दत्त, साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी, डॉ मयंक मुरारी, डॉ राकेश कुमार सिंह और डॉ अरुण सज्जन रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रभात प्रकाशन के सभाकक्ष में करेंगे। लोकार्पण समारोह का संचालन रांची विश्विद्यालय के शोधार्थी विद्यावैभव भारद्वाज करेंगे।
रांची जिला हिंदी साहित्य भारती के अध्यक्ष बलराम पाठक, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, संगठन सचिव अजय राय, सचिव सुकुमार झा ने बताया कि इस अवसर पर रांची, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, गढ़वा,लातेहार सहित झारखण्ड के विभिन्न जिलों के कई साहित्यकार और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने लोगों से इस लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
