Uttar Pradesh

यज्ञ पूजन कर किया प्राथमिक शिक्षा वर्ग का शुभारम्भ

PHOTO

सहारनपुर, 5 अक्टूबर, (Udaipur Kiran) ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर सहारनपुर द्वारा सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन दिल्ली रोड स्थित दीपांशु कालेज मे किया जा रहा है।

सात दिवसीय वर्ग का शुभारंभ भूमि पूजन एवं यज्ञ कर किया गया। यज्ञ आयोजन में महानगर के स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं भगवान अग्निदेव को आहुति समर्पित की। यज्ञ-पूजन में विवेकानंद भाग के भाग कार्यवाह एवं वर्ग सर्व व्यवस्था प्रमुख अमित सपत्नीक यजमान रहे ।

इस सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में सहारनपुर महानगर के 70 शिक्षार्थी प्रशिक्षण के लिए सम्मिलित हो रहे हैं जिन्हें वर्ग मे बौद्धिक, योग, आसन, दंड, नियुद्ध, समता, घोष वादन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य शिक्षार्थियों में राष्ट्र प्रेम की दृष्टि, कर्तव्य बोध, मैत्री, सामर्थ्य, सेवा ओर समर्पण जैसे सद्गुणों का विकास करना है ।

भूमि पूजन के अवसर पर विभाग प्रचारक अतुल, विभाग कार्यकारिणी सदस्य जगदानंद, विभाग प्रचार प्रमुख राजीव, विभाग सह सेवा प्रमुख रामपाल, विभाग सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मोहन, महानगर प्रचारक एवं वर्ग-पालक कविंद्र, महानगर संघचालक अशोक, महानगर कार्यवाह रमेश, महानगर सह सम्पर्क प्रमुख सुनील, महानगर सह सेवा प्रमुख कालुराम, सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख हरीश, महानगर शारीरिक प्रमुख शेखर, वर्ग कार्यवाह नेत्रपाल आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / MOHAN TYAGI

Most Popular

To Top