

प्रयागराज, 13 मई (Udaipur Kiran) । बरसात से पूर्व जलभराव, गंदगी एवं दूषित पेयजल जैसी समस्याओं को समय रहते दूर कर लिया जाय। नगर निगम एवं नगर निकायों की नाले नालियों की सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश मंगलवार को प्रयागराज सर्किट हाउस में समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के सचिव अरुण प्रकाश ने दिया।
समीक्षा बैठक में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से नाला सफाई, जल आपूर्ति व्यवस्था और अन्य नगरीय सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।
अरुण प्रकाश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नाला सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूरा किया जाए। ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को जलभराव, गंदगी और दूषित पेयजल जैसी समस्याओं से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने यह निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान जनता को किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए।
बैठक के बाद विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने शहर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नालों की सफाई व्यवस्था, यमुना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीएम ग्रिड सड़क परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम प्रयागराज के सभी वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही अन्य सभी नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
