Chhattisgarh

जांजगीर चांपा के 11 नगरीय निकाय चुनाव में छह पर भाजपा का कब्जा, दाे कांग्रेस, एक बसपा व दाे निर्दलीय अध्यक्षों की हुई जीत

पार्षदों को निर्वाचन आयोग की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया

कोरबा/जांजगीर चांपा, 15 फरवरी (Udaipur Kiran) । जिले के 11 नगरीय निकाय जिसमें तीन नगर पालिका और आठ नगर पंचायत आते हैं, जिसमें नगर पालिका जांजगीर नैला व चांपा में भाजपा की सरकार, अकलतरा में निर्दलीय ऑटो चिन्ह ने अपना दबदबा बनाया है। वहीं आठ नगर पंचायत में से बलौदा में कांग्रेस, पामगढ़ में बसपा, सारागांव में कांग्रेस, रहौद में भाजपा, शिवरीनारायण में भाजपा, खरौद में भाजपा, नरियारा में निर्दलीय अध्यक्ष व नवागढ़ में भाजपा के अध्यक्ष जीत चुके हैं। सभी जीते हुए अध्यक्ष और जीते पार्षदों को निर्वाचन आयोग की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया है।

नपा जांजगीर नैला में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार रेखा देवा गढ़ेवाल से जीते। वहीं पार्षदों में भाजपा ने 15, कांग्रेस 09 व निर्दलीय एक जीते हैं। नपा चांपा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रदीप नामदेव जीते, वहीं पार्षदों में भाजपा 19, कांग्रेस 07 व एक निर्दलीय जीता है। नगर पालिका अकलतरा दीप्ति रोहित सारथी निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है। साथ ही पार्षद उम्‍मीदवार में भाजपा के 11, कांग्रेस 06, निर्दलीय 02 व टाई 01 हुआ है। नगर पंचायत बलौदा में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस उम्‍मीदवार कविता डहरिया जीती हैं। पार्षद में भाजपा 09, कांग्रेस 05 व निर्दलीय एक जीता है। नगर पंचायत पामगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए गौरी छोटू जांगड़े बसपा उम्‍मीदवार जीत दर्ज की है। भाजपा 03, कांग्रेस 03, निर्दलीय 03, वहीं बसपा 06 पार्षद को ज‍िताने में सफल रही। नगर पंचायत सारागांव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस उम्‍मीदवार छबि सूर्यवंशी जीते हैं। भाजपा 03, कांग्रेस 08 व निर्दलीय 04 पार्षद जीत दर्ज की है। नगर पंचायत राहौद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्‍मीदवार प्रतिभा शैल कश्यप जीते हैं। वहीं पार्षद में भाजपा 10, कांग्रेस 05 जीत दर्ज की है। नगर पंचायत शिवरीनारायण में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्‍मीदवार जीत हुई है। भाजपा 10, कांग्रेस 03 व दो निर्दलीय पार्षद उम्‍मीदवार जीते हैं। नगर पंचायत खरौद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्‍मीदवार की जीत हुई है, साथ ही भाजपा 10, कांग्रेस 04 व निर्दलीय 01, नगर पंचायत नरियरा अध्यक्ष राधिका सहगल निर्दलीय उम्‍मीदवार जीता है। भाजपा 05, कांग्रेस 07, निर्दलीय तीन। नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ अर्चना राजकुमार देवांगन जीते हैं, वहीं पार्षद उम्‍मीदवारों में भाजपा 09, कांग्रेस 05, निर्दलीय 01, एक वार्ड 14 में चुनाव स्थगित हो गया है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top