
मुरादाबाद, 22 नवंबर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने भाजपा जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को शुक्रवार को मिगलानी सिनेमा में गोधरा कांड पर आधारित ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म दिखाई।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए, क्योंकि इसे देखकर मालूम होता है कि आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में हिंदुओं को किस प्रकार निशाना बनाया गया। राजनीतिक तुष्टिकरण के कारण देश के इतिहास तथा बहुत सी सत्य घटनाओं को दबा कर रखा गया था। गोधरा की घटना भी उन्हीं में एक थी, जिसके सत्य से शायद बहुत से लोग आज भी अनजान हैं।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका का अल्पना रितेश गुप्ता, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा सहित सैकड़ों भाजपाई उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
