
-मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा में मन की बात का 117वां एपिसोड 7500 से अधिक लोगों ने सुना
मुरादाबाद, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 117वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 600 से अधिक बूथों पर 7500 से अधिक लोगों ने सुना।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने मुरादाबाद महानगर के रामगंगा विहार नगर मंडल में देहात विधानसभा के नवीन नगर शक्ति केंद्र पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बताया कि मन की बात के 117वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए दिशा दिखाने वाली रोशनी है, हमारा मार्गदर्शक है। यह भारत का संविधान ही है जिसकी वजह से वह आज यहां हैं।
वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने नगर व देहात विधानसभा में मन की बात कार्यक्रम काे सुना।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
