Haryana

सेना के पराक्रम और शौर्य के सम्मान में कांग्रेस देशभर में निकालेगी जयहिंद यात्रा

चंडीगढ़, 16 मई (Udaipur Kiran) । पहलगाम आतंकी हमओ के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य

के सम्मान में कांग्रेस जयहिंद यात्राएं निकालेगी। यह यात्राएं देशभर में 20 से 30 मई तक आयोजित होंगी। कांग्रेस ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाया और भाजपा पर विफलताओं को छुपाने का आराेप लगाया।

शुक्रवार काे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है। देश का हर नागरिक भाजपा से जवाब मांग रहा है कि सीजफायर के पीछे राज क्या है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया तो उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और सभी दलों के साथ देश के हर नागरिक ने सरकार का समर्थन किया। उन्हाेंने सवाल उठाया कि जब भारतीय सेना दुश्मन देश को सबक सिखा रही थी। तभी अचानक सीजफायर का फैसला क्याे लिया गया। सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों की रायशुमारी के बाद यह फैसला लिया जाना चाहिए था। अरोड़ा ने कहा कि सरकार को विशेष संसद सत्र बुलाकर इसका जवाब देना चाहिए कि भारत ने किसे दवाब में आकर सीजफायर का समझौता किया।

कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भाखड़ा डैम से हरियाणा का पानी रोके जाने को लेकर पंजाब की मान सरकार पर हमला किया। अरोड़ा ने कहा कि देश में तनाव पूर्ण माहौल के दाैरान पंजाब सरकार ने भाखड़ा डैम से हरियाणा का पानी रोक दिया। हाई कोर्ट के आदेश पर हरियाणा काे पानी दिलाने गए बीबीएमबी चेयरमैन को बंधक बनाना गया। यह दर्शाता है कि पंजाब सरकार देश की संघीय प्रणाली को मानती नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सीएम नायब सैनी सर्वदलीय बैठक बुलाई तो सभी ने एक सुर में प्रधानमंत्री से मिलकर पानी का मुद्दा रखने की मांग थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। प्रदेश के 16 जिले नहरी पानी पर आधारित हैं, वहां पर पानी की किल्लत लगातार बढ़ रही है।

संगठन न होने से कांग्रेस को हो रहा है नुकसान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा का मानना है कि संगठन न होने के कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन होने के चलते विधानसभा चुनाव में उन्हें नुकसान उठाना पड़ा और अभी तक नेता प्रतिपक्ष के फैसले पर भी अरोड़ा ने कहा कि विधायक अपने-अपने स्तर पर लड़ाई जरूर लड़ रहे हैं, लेकिन नेता विपक्ष के होने से फिर सभी संगठित होकर एक दिशा में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही हाईकमान नेता प्रतिपक्ष का फैसला करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top