
भोपाल, 4 मार्च (Udaipur Kiran) । राजधानी भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में साेमवार देर रात पिता के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि तीन लोगों ने पहले 25 वर्षीय युवक को पीटा, फिर पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या से गुस्साए परिजन थाने पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। मृतक के परिजनाें ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय निवासियों ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही प्रदर्शन खत्म किया जा सका।
जानकारी के अनुसार मामला भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात 10:30 बजे का है। प्रारंभिक जांच में लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आई है।मृतक के माैसेरे भाई महबूब खान ने बताया कि अदनान खान (22) टू व्हीलर मैकेनिक था। हम दोनों मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। अदनान नमाज के बाद बाहर निकला। इसके बाद माेहल्ले में रहने वाले राज साेलंकी, लक्की साेलंकी और शुभम साेलंकी ने अदनाम काे मस्जिद के पास गली में घेर लिया और उसकी पिटाई करते हुए पेट में चाकू घाेंप दिया। अदनान के पिता के चीखने की आवाज सुनकर अन्य लोग बाहर पहुंचे। वहां अदनान खून से लथपथ हालत में दिखा। उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अदनान परिवार का दूसरे नंबर का बेटा था। उसका बड़ा भाई फैजान जबकि छोटा सुबहान है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच लड़की को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
