Madhya Pradesh

भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, काम नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी से परेशान था

मृतक बिशन

भाेपाल, 19 मार्च (Udaipur Kiran) । राजधानी भाेपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनाें ने बाथरुम में युवक का शव फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद उसे नीचे उताकर अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच उपरांत डाॅक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया। बुधवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मानस भवन के पीछे स्थित आदिवासी मोहल्ला में रहने वाले युवक बिशन मियां (28) पुत्र बासू मियां ने मंगलवार देर रात काे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के बड़े भाई अमन ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे बिशन के शव को चचेरे भाई ने बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसके बाद परिजनाें ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक के पिता बासू के मुताबिक सुसाइड से पहले आखिरी बार उनकी बेटे से मंगलवार शाम को बात हुई थी। तब उसे छोटे तालाब पर मछली का शिकार पर चलने की बात कही। मैंने समझाया आज नहीं कभी और चलेंगे। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड से पहले भी उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। बस आर्थिक तंगी से परेशान रहने की बात अक्सर करता था। वह फाल सीलिंग का काम करता था।

लेकिन लंबे समय से उसे काम नहीं मिल रहा था। इसी बात को लेकर परेशान रहता था। परिजनाें के मुताबिक बिशन पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। परिजन बिशन की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। वह आर्थिक तंगी के कारण शादी के लिए फिलहाल हामी नहीं भरता था। हमेशा कहता था, जीवन कुछ स्थिर हो जाए, कमाई के अच्छे साधन हो जाएं तब शादी करूंगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top