
दुमका, 8 जून (Udaipur Kiran) । जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के लखीबाद पत्थर खदान के पास शुक्रवार की रात हथौड़ी से ठोक कर निर्मम तरीके से हत्या के आराेपित को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आराेपित सुखलाल देहरी है। आरोपित सुखलाल देहरी और मृतक छुतर हांसदा दोनों पड़ोसी है। पुलिस ने रविवार को छुतर का शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी को जब्त कर लिया है। हत्या के संबंध में मृतक के भाई सोम हांसदा ने बताया कि दोनों के बीच एक गली को लेकर विवाद चल रहा था। गली के विवाद को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। पिछले तीन वर्षों से दोनों के बीच गली को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को छुतर और सुखलाल के बीच दुर्गापुर हाट में झगड़ा भी हुआ था। झगड़ा होने के बाद दोनों अपने अपने घर की ओर चला था। छुतर साइकिल से दुर्गापुर हाट गया हुआ था। वापस लौटने के दौरान घर से महज दो किलोमीटर पहले ही पत्थर खदान के पास घात लगाकर बैठे सुखलाल ने छुतर के सिर पर हथौड़ी से वार कर क्षत-विक्षत कर दिया।
मामले में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि छुतर की हत्या से हथौड़ी से की गई है। हत्यारा सुखलाल देहरी को रात में डीएसपी विजय कुमार महतो के नेतृत्व में उसके घर अमरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को सुखलाल देहरी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी और खून से सने एक कपड़े को पुलिस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सुखलाल ने छुतर की हत्या करने की बात कबूल किया है। ज्ञात हो कि छुतर हांसदा अमरपुर गांव का रहने वाला था। छुतर अपने पीछे तीन बच्चों के अलावे पत्नी को छोड़ गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
