Maharashtra

आगामी चुनाव हेतू ठाणे बीजेपी की शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक

मुंबई . 1 अगस्त ( हि. स.)।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ठाणे शहर जिला विस्तारित कार्यकारिणी समिति 3 अगस्त को शाम 5 बजे ठाणे में एक महत्वपूर्ण बैठक कर रही है।इस बैठक में पालघर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. हेमन्त सावरा मुख्य मार्गदर्शक होंगे। भाजपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष संजय वाघुले ने यहां बताया कि इस बैठक में 1000 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.।बैठक में भाजपा प्रदेश महासचिव माधवी नाइक, भाजपा विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन डावखरे, ठाणे लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश ठाकुर भी शामिल होंगे।. इस बैठक में पुणे में हुए क्षेत्रीय सम्मेलन के प्रस्तावों को मंजूरी दी जायेगी.तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार को बधाई देने का संकल्प लिया जायेगा.। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होगी.। इस बैठक में नव मतदाता पंजीकरण अभियान और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी.। ठाणे बीजेपी अध्यक्ष संजय वाघुले ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा ठाणे शहर जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के आयोजक और पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के आयोजक, वार्ड अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष आदि शामिल होंगे। ठाणे शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों के बारे में चर्चा होने से पार्टी कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।वहीं इस बैठक के बाद जिले के 12 मंडलों की विस्तारित कार्यकारिणी की भी बैठक होगी.।

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा यादव

Most Popular

To Top