Uttrakhand

राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

बैठक के दौरान

हरिद्वार, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष विशाल राणा के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक के अंतर्गत परिचय सत्र समाप्त होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा संगठन की विभिन्न नगरों की जिम्मेदारियों की घोषणाएं की गईं।

इस घाेषणा के तहत हरिद्वार नगर में मोनू राणा को अध्यक्ष (राष्ट्रीय व्यापार परिषद), हैरी पंत को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल) सर्वेश पंत को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), सीमा कश्यप काे मीडिया प्रमुख (राष्ट्रीय बजरंग दल) और आनंद कश्यप काे सह मीडिया प्रमुख (राष्ट्रीय बजरंग दल) घोषणा की गई। वहीं महदूद नगर में अंकुर सैनी को अध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल),अंकित को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), लकी को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), राजेश को मंत्री (राष्ट्रीय बजरंग दल), अभिषेक को मंत्री (राष्ट्रीय बजरंग दल) की घोषणा की और शिवालिक नगर क्षेत्र से सुमित पांडे को अध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), शुभम को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), मुकुल जी को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), आर्यमन सिंह को मंत्री (राष्ट्रीय बजरंग दल), यश वर्मा मंत्री (राष्ट्रीय बजरंग दल) की घोषणा की, ज्वालापुर क्षेत्र से शुभम धीमान को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), सुभाष नगर से कपिल चौधरी को अध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), आदित्य शर्मा को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), सुमित कुमार को उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल) और गौरक्षा टीम हरिद्वार नगर से धर्मेंद्र को अध्यक्ष (गौरक्षा), मोनू को उपाध्यक्ष (गौरक्षा), जयकेश गिरी को उपाध्यक्ष (गौरक्षा), देव ठाकुर को मंत्री (गौरक्षा) घोषणा की ।

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े सभी सदस्य हनुमान चालीसा का बड़े पैमाने पर आयोजन कर संगठन को और भी मजबूत बनाने केे प्रयास के साथ समाजसेवा के कार्यों को गति देंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी, प्रदेश मंत्री अनिल भारद्वाज, एएचपी जिला अध्यक्ष विवेक वर्मा, विभाग मंत्री अमित पाल, गोरक्षा प्रमुख सतीश उपाध्याय, जिला मंत्री शशिकांत वर्मा, हरिद्वार नगर अध्यक्ष विक्की विजय शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष विशाल बिश्नोई आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top