Assam

चुराचांदपुर में अवैध अफीम की खेती नष्ट

चुराचांदपुर में अवैध अफीम की खेती नष्ट किए जाने की तस्वीर।
चुराचांदपुर में अवैध अफीम की खेती नष्ट किए जाने की तस्वीर।

चुराचांदपुर (मणिपुर), 09 फरवरी (Udaipur Kiran) । सुरक्षा बलों और वन विभाग ने जिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चुराचांदपुर जिले के संगाइकोट थाना क्षेत्र के जी. मोंग्लियन गांव की पहाड़ी श्रृंखला में अवैध अफीम की खेती नष्ट की।

पुलिस ने रविवार को बताया कि अभियान के दौरान लगभग 5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल नष्ट कर दी गई, जिससे लगभग 25 किलोग्राम अफीम का उत्पादन हो सकता था। इसके अलावा, सबूत के तौर पर 10 अफीम की फलियां जब्त की गईं। पुलिस अफीम की खेती करने वालों की तलाश शुरू की है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top