Maharashtra

बोरीवली में 20 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण ध्वस्त

Maharashtra, 10 मई (Udaipur Kiran) ।मुंबई के बोरीवली में मुंबई महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने बड़ी तोड़क कार्रवाई की है। अवैध तरीके से बनाए गए लगभग 20 हजार वर्गफीट के अवैध निर्माण को मनपा कर्मचारियों ने शनिवार को ध्वस्त कर दिया।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार बोरीवली पश्चिम के लिंक रोड पर स्थित एस.के. रिसॉर्ट के पास एक निजी अनधिकृत विवाह हॉल को बेदखल किया गया है। मनपा के तोड़क दस्ते ने इस विवाह हॉल के खिलाफ कार्रवाई की, जो लगभग 20,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ था। यह कार्यालय अनधिकृत था। आर सेंट्रल डिपार्टमेंट ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्रवाई की है।

बेदखली की कार्रवाई में 2 पोकलेन, 5 जेसीबी, 1 दमकल के साथ-साथ 15 इंजीनियरों, 50 श्रमिकों और स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। मनपा उपायुक्त (जोन-7) संजय कुर्हाड़े के मार्गदर्शन और सहायक आयुक्त संध्या नांदेड़कर के नेतृत्व में यह तोड़क कार्रवाई की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top