
दुमका, 30 मई (Udaipur Kiran) । संताल परगना प्रमंडल के नए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा शुक्रवार को योगदान किया। इससे पूर्व आइजी सिन्हा ने बाबा बासुकीनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती किया। इस अवसर पर राजकीय श्रावणी मेला को लेकर विधि-व्यवस्था एवं विभिन्न तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जानकारी लिया। इसके बाद पद पर योगदान कर प्रमंडल में बेहतर पुलिसिंग से कानून व्यवस्था लागू करने के प्रति प्रतिबद्धता जताया। उन्होंने साईबर अपराध, महिला अपराध सहित विभिन्न मुद्दों पर कानून का राज स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों से मित्रवत व्यवहार का अपील करते हुए कर्त्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कर्त्तव्यों का निर्वहन का अपील किया।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
