
रांची, 16 मई (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा है कि अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला 18 मई को रांची आयेंगी। उन्होंने बताया कि जीनल एन गाला काफी अनुभवी नेत्री हैं। इनके प्रभारी बनने से अल्पसंख्यक विभाग को जमीनी स्तर पर कार्य करने में बल मिलेगा। मंजूर अंसारी ने यह बातें शुक्रवार को पार्टी मुख्याालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झारखंड प्रभारी रांची पहुंचने पर वे विभिन्न चौक चौराहों पर शहीदों की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचेंगी। यहां पार्टी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई जाएगी।
सबसे ज्वलंत मुद्दा है मॉब लिंचिंग
मंजूर अंसारी ने कहा कि राज्य में मॉब लिंचिंग की कुछ घटनाओं की जानकारी मिली है। यह राज्य का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। इसे लेकर यदि राज्य में कोई ठोस कानून नहीं बनाया जाता है तो वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बोकारो स्थित अपने से राजभवन तक पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा का नाम न्याय यात्रा होगा।
उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से उन्होंने आग्रह किया है कि मॉब लिंचिंग पर जल्द कठोर कानून बनाने की पहल हो। अंसारी ने कहा कि वे गठबंधन की सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हैं कि तीन बार इससे संबंधित विधेयक को राजभवन को भेजा गया, लेकिन राज्यपाल ने विधेयक को किसी न किसी मुददे पर वापस कर दिया। उन्होंने उम्मीद जताया कि पदयात्रा के पूर्व संबंधित विधेयक पर सकारात्मक पहल होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
