Jharkhand

झारखंड आंदोलनकारियों को उपलब्ध कराया गया पहचान पत्र

प्रमाण पत्र के साथ अधिकारी

रामगढ़, 6 मार्च (Udaipur Kiran) । रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने जिला अंतर्गत सभी अंचल अधिकारियों को उनके-उनके क्षेत्र में चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी जिन्होंने झारखंड राज्य के गठन में योगदान दिया है उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को अंचल कार्यालय गोला में चिन्हित 173 में से 32 एवं अंचल कार्यालय दुलमी में चिन्हित 27 में 15 झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया।

मौके पर पहचान पत्र प्राप्त करने वाले झारखंड आंदोलनकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। डीसी के निर्देश के आलोक में तीव्र गति से जिले के सभी झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है, शेष बचे झारखंड आंदोलनकारियों को भी जल्द ही पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top