
पिछले एक वर्षों से फरार चल रहा था हत्यारा पति
रामगढ़, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका में प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी का गला घोट वाला पति सुनील सिंह कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। रामगढ़ पुलिस ने शनिवार को उस अपराधी को जेल भेज दिया है।
रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सुनील सिंह पिछले एक वर्षों से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार था। काफी मशक्कत कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार कुज्जू ओपी क्षेत्र के तोपा कॉलोनी निवासी सुनील सिंह शादी के बाद अपने ससुराल सिरका में ही पत्नी के साथ रह रहा था। वहां उसका अवैध संबंध एक दूसरी लड़की से हो गया। प्रेमिका के चक्कर में उसने अपनी पत्नी का साड़ी से गला घोंट दिया। इस वारदात को अंजाम देने में प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया था। घटना के बाद पुलिस ने प्रेमिका को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सुनील पुलिस के चंगुल से काफी दूर जा चुका था। रामगढ़ पुलिस ने भी हार नहीं मानी और लगातार उसकी तलाश करती रही। अंतत: सुनील पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
