Haryana

सिरसा में अवैध संबंधाें के संदेह में पति ने पत्नी काे कुल्हाड़ी से काटा,माैत

सिरसा, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) ।सिरसा के गांव कुरंगावाली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधाें के संदेह के चलते अपनी पत्नी काे कुल्हाड़ी से काटकर माैत के घाट उतार दिया। पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका ने गांव के एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी थी। बाद में महिला बयान देने से मुकर गई।इसी कारण उसका पति के साथ झगड़ा हाे गया। झगड़ा इतना बढ़ा की पति ने पत्नी की हत्या कर डाली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरप्रीत के गांव के एक डॉक्टर के साथ अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले हरप्रीत और डॉक्टर के बीच अनबन हो गई। इसके बाद हरप्रीत ने रोड़ी थाने में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रविवार काे पुलिस ने हरप्रीत कौर को बयान दर्ज करने के लिए थाने में बुलाया था। यहां हरप्रीत बयान देने से मुकर गई। इसी बात से हरप्रीत का पति हरदीप से झगडा हो गया। रविवार रात हरदीप सिंह ने कुल्हाड़ी से हरप्रीत कौर की गर्दन काट डाली। इसके बाद हरदीप सिंह मौके से फरार हो गया। हरप्रीत कौर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कीलियांवाली निवासी छिंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बहन हरप्रीत के साथ हरदीप की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। हरदीप सिंह चिनाई मिस्त्री का काम करता है। जीजा काफी समय से बहन हरप्रीत कौर को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। रोड़ी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर शर्मा

Most Popular

To Top