CRIME

पत्नी की हत्या में फरार आरोपी पति गिरफ्तार

आरोपी पुलिस गिरफ्त में

गाजियाबाद, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । थाना मुरादनगर पुलिस ने साेमवार काे पत्नी की हत्या में फरार आराेपित पति काे गिरफ्तार कर लिया। आराेपित ने पत्नी काे आग लगा कर मार दिया था।

डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि बीती 28 फरवरी को एक महिला ने थाना मुरादनगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आराेप था कि उसकी पुत्री भूरी उर्फ मुवाशिरा काे उसके पति इंतखाब ने पेट्राेल डालकर आग लगा दी थी। सात मार्च को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

मुरादनगर पुलिस ने आरोपित इंतखाब आलम को गुडमंडी के सामने रावली रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काे गिरफ्तार आराेपित ने बताया कि उसकी शादी 28 मार्च 2005 को हुई थी। तीन बेटी और एक बेटा हैं। वह शराब का लती है। घटना वाले दिन शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इस पर मैंने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी थी और भाग गया था।

——————

(Udaipur Kiran) / फरमान अली

Most Popular

To Top