Chhattisgarh

सीतानदी में बाढ़, सैकड़ों लोग फंसे

सीतानदी में बाढ़ का नजारा, नदी किनारे रखे कई वाहन नदी में डूब गए।
नदी में बाढ़ आने के कारण सड़क में लगी वाहनों की कतार।
नदी में बाढ़ आने के कारण नदी किनारे खड़े हुए लोग।

धमतरी, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । भादो माह में लंबे समय बाद हुई झमाझम वर्षा से सीतानदी में बाढ़ आ गई। इस मार्ग से होकर जाने वाले सैकड़ों वाहन व लोग दोनों मार्ग से फंस गए। वहीं रेत निकालने नदी में प्रवेश किए तीन ट्रैक्टर व छह ट्राली नदी में डूब गई है। इस बाढ़ में स्थानीय तीज पर्व मनाने जा रही महिलाएं भी फंस गई हैं। फंसे लोगों को अब नदी में से पानी उतरने का इंतजार है, ताकि लोग आवाजाही कर सके।

पांच सितंबर की सुबह नगरी ब्लाक के वनांचल क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से नदी-नाला उफान पर है और रपटा समेत क्षेत्र के सीतानदी में बाढ़ आ गई है। नगरी से बोराई मार्ग पर सीतानदी आठदहरा नदी में बाढ़ आने से करीब छह घंटे सड़क मार्ग बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सैकड़ों की संख्या में लोग फंसे रहे। वहीं यात्री बसों में सवार यात्री, तीजहारिन महिलाएं भी फंसी रही।अचानक आई बाढ़ से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं सीतानदी में रेत निकालने गये तीन ट्रेक्टर और छह ट्राली नदी के पानी मे डूब गई। उल्लेखनीय है कि नगरी क्षेत्र का प्रमुख मार्ग बोरई जो की बस्तर व ओड़िसा को जोड़ती है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों मालवाहक गाड़ियों के साथ यात्री बसे चलती है, जो केशकाल , कोंडागांव, जगदलपुर, ओड़िसा के रायघर, उमरकोट व मालवाहक गाडिया भी आन्ध्र प्रदेश तक चलती है। वहीं नगरी बोरई मार्ग में के दो नदी आठदहारा व सीतानदी क्षेत्र में हर वर्ष इस सीजन में बाढ़ की स्थिति बनती है।

बड़ा पुल बनाने की मांग

नगरी-बोराई मार्ग में हर साल वर्षा शुरू होने ले साथ बाढ़ की स्थिति बनती है। सैकड़ों लोगों के साथ वाहन फंसने से कई दिक्कतें बनती है। ऐसे में लोग सालों से यहां बड़ा पुल बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन मांगे पूरी नहीं हो रही है। महिला राधिका बाई , प्रमिला बाई , उषा बाई ने बताया कि सुबह से वे अपने मायके तीज पर्व मनाने जाने फंसे हुए है। पूरी खुशी व उमंग के साथ निकले थे, लेकिन सीतानदी नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते बच्चों के साथ भूखे प्यासे लोग नदी के बाढ़ में फंसे रहे। वहीं ग्राम भुरसीडोंगरी व बेलर सीतानदी में रेत का अवैध उत्खनन जारी है। रेत निकालने यहां गुरूवार को भी छह ट्रेक्टर नदी में रेत निकालने घुसे थे। यहां तीन ट्रेक्टर के इंजन व छह ट्राली नदी में रेत डाल रहे थे व तीन ट्रेक्टर का इंजन नदी के किनारे खड़ी था, यहां अचानक बाढ़ आने से ट्रेक्टर चालक समझ नहीं पाए व तेज बाढ़ के चलते नदी में तीनों ट्रेक्टर व छह ट्राली डूब गए।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top