Madhya Pradesh

बुधनी के गौडवाना गणतंत्र पार्टी और भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भोपाल, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बुधनी में निकट भविष्य में उपचुनाव होना नियत है। उससे पहले बुधनी के भाजपा पदाधिकारी और गौणवाना गणतंत्र पार्टी के 450 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साेमवार काे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में बुधनी के कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल (हनुमान) के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे शिवराजसिंह ने बुधनी क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया, जनता 25 से भाजपा को ढोने का काम कर रही है। आगामी समय में बुधनी में उपचुनाव होना है, वहां की जनता परेशान है और इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठी है।

विक्रम मस्ताल ने कहा कि बुधनी की जनता न्याय चाहती है और वह न्याय भाजपा नहीं कांग्रेस ही दिला सकती है, इसलिए आज सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुये हैं। इस अवसर पर बुधनी के नेता ब्रज धुर्वे, रूपराम परते सहित सैकड़ों युवा, वृद्व और महिलाओं, युवतियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, प्रवक्ता आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, मिथुन अहिरवार, जितेन्द्र पाल सिंह राजा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top